पशुपालन से सुधारे आर्थिकी : शैला

रुद्रप्रयाग। पशुपालन विभाग की ओर से सिल्ला बमनगांव में पशुपालन गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने किया।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि पशुपालन पहाड़ का पारंपरिक स्वरोजगार का साधन रहा है, लेकिन भौतिकवादी सुखों के पीछे भागने के कारण आज यह रोजगार सिमट गया है। जून में आई आपदा के कारण जिले में रोजगार का संकट पैदा हो गया है। ऐसे में पशुपालन को स्थानीय ग्रामीण रोजगार का साधन बना सकते हैं। उन्हाेंने कहा कि पशुपालन विभाग की ओर से कई योजनाआें का संचालन किया जा रहा है, लेकिन जानकारी नहीं होने के कारण पशुपालक इनका लाभ नहीं ले पाते हैं।
गोष्ठी में सीवीओ डा. रमेश नितवाल, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. नीलकांत, पशु चिकित्साधिकारी अगस्त्यमुनि डा. डीसी सेमवाल ने पशुआें में होने वाली विभिन्न बीमारियाें व उनके निदान की जानकारी दी।

Related posts