पलाहच और शुरड़ में पकड़ी अवैध शराब

कुल्लू। जिला कुल्लू के दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने व्यक्तियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बंजार में एएसआई गांधी राम ने गश्त के दौरान पलाहच के पास 36 बोतलें अवैध शराब की बरामद की हैं। यह बोतलें दुनी चंद चकुरठा निवासी से बरामद की गई हैं। वहीं, दूसरे मामले में एएसआई रूपलाल ने शुरड़ के पास एक नेपाल निवासी गेलू राम से दो लीटर अवैध शराब बरामद की है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने व्यक्तियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related posts