
मैहतपुर (ऊना)। एक निजी बस में सवार चार युवकों ने महिला क ा पर्स चोरी करने का प्रयास कर डाला। इसकी भनक महिला को लग गई और उसके मौके पर शोर मचाने के बाद लोगों ने बस में सवार चारों युवकों की मौके पर ही धुनाई कर डाली। चारों युवक हरियाणा के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू का दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह चार युवक ऊना से नैनादेवी जाने वाली एक निजी बस में सवार हुए। मैहतपुर के पास युवकों ने बस में सवार एक महिला का पर्स चुराने का प्रयास किया। इस पर महिला ने शोर मचा दिया और बस में सवार यात्रियों ने युवकों की धुनाई कर डाली। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। इसी दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, एसएचओ केएल बैरी ने कहा कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
