पर्वतारोहण कोर्स में उरज्ञान फूंचोग बने सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु

मनाली। पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली में 30 मई से 26 जून तक आयोजित एडवांस एवं बेसिक पर्वतारोहण कोर्स में उरज्ञान फूचोंक को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वीरवार को आयोजित समापन समापन में प्रशिक्षुओं को यह पुरस्कार बांटे गए। एडवांस कोर्स के दौरान दो लड़कियों सहित 36 प्रशिक्षणार्थियों ने ब्यास कुंड के निकट भोज पत्र बेस कैंप से 17353 फुट ऊंची फ्रेंडशीप पीक फतह की है। इस कोर्स में 31 प्रशिक्षणार्थी, 5 प्रशिक्षक, एक फार्मासिस्ट और एक कुली शामिल था।
पुरस्कार वितरण समारोह में विकास सिंह रावत और नोरबू दोरजे को कीप द हिमालय क्लीन बैज देकर पुरस्कृत किया गया। उरज्ञान फूचोंग को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का बैज मिला। बेसिक कोर्स में 117 प्रशिक्षणार्थियों में 19 लड़कियां और एक हालैंड का नागरिक भी शामिल रहा। कीप द हिमालय क्लीन बैज हालैंड के जस्टस स्मिथ और सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु का बैज राकेश, टशी नोरबू, अंजना देवी और विशाल ठाकुर को मिले। पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली के निदेशक रणधीर सिंह सलहूरिया ने समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षार्थी पर्वतारोहण और कैंपिंग के दौरान पर्यावरण तथा प्रकृति का विशेष ध्यान रखें। इस तरह की तकनीक अपना कर जहां दुर्घटनाओं में कमी हो सकती है, वहीं प्रकृतिक को भी कम से कम हानि होती है।

Related posts