परिसर में हूटर बजा रहे वाहन का चालान काटा

अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय एसएसजे परिसर में अनाधिकृत वाहन आते-जाते रहते हैं। इससे परिसर में शिक्षण कार्य में भी व्यवधान होता है। साथ ही ये वाहन परिसर की सुरक्षा के लिए भी खतरा बने हैं। बुधवार को परिसर में हूटर बजा रहे एक अनाधिकृत वाहन को छात्रसंघ महासचिव की शिकायत पर परिसर प्रशासन ने पुलिस के हवाले कर दिया। वाहन में कांग्रेस पार्टी का बोर्ड लगा था। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन का चालान काटा है।
छात्रसंघ महासचिव सुभांशु रौतेला ने बताया कि बुधवार को एक वाहन परिसर में घुस आया। चालक वाहन जोर-जोर से हूटर बजाते हुए आया और वाहन में कांग्रेस पार्टी के आनुसांगिक संगठन का बोर्ड भी लगा था। छात्रों ने इसकी शिकायत परिसर प्रशासन से की। परिसर के कुलानुशासक डा. एचबी कोठारी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. आरएसपथनी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना पुलिस ने बताया परिसर में अनाधिकृत रूप से घुसे वाहन संख्या यूके-01-ए-5901 का चालान काट दिया है। पुलिस ने बताया कि वाहन अशोक जोशी चला रहा था। प्रो. पथनी ने बताया कि परिसर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है।

Related posts