
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल की पथलयार पंचायत के गांवों में इन दिनों बाघ का आतंक छाया हुआ है। बाघ ने अब तक भुटलाड़ गांव में दो पशुओं कटडे को शिकार बना लिया है। इससे क्षेत्र के लोग भयभीत हो रहे हैं। पथलयार पंचायत के गांव भुटलाड़, पथलयार, मांजरा सहित अन्य गांवों में बाघ ने आतंक मचा रखा है। स्थानीय लोगों अशोक कुमार, घर्म चंद, मलकीत सिंह, देव राज, संजय कुमार, विपिन कुमार, कृष्ण कुमार, राजीव कुमार, सुनीता देवी, उर्मिल देवी, जमना देवी, कांता देवी, अंजना कुमारी, राजो देवी, प्रेमी देवी, नितिन कुमार, रजेंद्र कुमार, रामप्यारी, नीता कुमारी, कमलेश कुमारी, नेहा कुमारी, सहित अन्य लोगों ने बताया कि तेंदुआ शाम के समय गांव में घुस जाता है । अब तक गांव में पशुओं के दो बच्चों को शिकार बनाया है। इसके अलावा आवारा कुत्तों को शिकार बनाया है। तेंदुए के आतंक से क्षेत्र के लोगों को भय हो रहा है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने का आग्रह किया है। बड़सर वन परिक्षेत्र में कार्यकारी वन रेंज अधिकारी कश्मीर सिंह ठाकुर ने अनभिज्ञता जताते हुए गांव का क्षेत्र को दौरा करने की बात कही।
