पत्रकार पर जानलेवा हमला

अहमदगढ़ (तायल): शहर में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब प्रधान नगर कौंसिल रविन्द्र पुरी के निवास पर शहर के ही कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पत्रकार रविन्द्र पुरी के पुत्र शिव पुरी ने पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज करवाई है जिसमें कहा गया है कि बीती रात करीब 12 बजे शहर के निवासी हरगुरचेत सिंह गुरी, उसके पुत्र रशविन्द्र सिंह, पौत्रा ईमान सिंह, भतीजा सेवा सिंह गुगनी तथा इनका एक नजदीकी रिश्तेदार अमोलक सिंह गिल निवासी फरीदकोट तेजधार हथियारों तथा असले से लैस होकर अपनी कार में बैठकर आए व पत्रकार पुरी के घर में दाखिल होकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमलावरों ने हथियारों के बटों तथा तेजधार हथियारों से पुरी को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल किया गया। जिक्रयोग्य है कि अगर मौके पर अहमदगढ़ सिटी पुलिस के प्रभारी मनधीर सिंह पुलिस पार्टी समेत न पहुंचते तो कोई बड़ी घटना घट सकती थी क्योंकि सिटी पुलिस प्रभारी ने स्वयं जद्दोजहद के बाद पुरी को हमलावरों से छुड़वाया। पुलिस ने मौके पर आकर हमलावरों के हथियार तथा उनकी गाडिय़ों को अपने कब्जे में ले लिया।

संगरूर के एस.पी. (डी) परमजीत सिंह गोराया तथा डी.एस.पी. अमरगढ़ सुखदेव सिंह विर्क ने बताया कि इस घटना संबंधी आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। डी.एस.पी. ने बताया कि 5 में से 4 दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी अमोलक सिंह गिल को अस्पताल में दाखिल होने के कारण गिरफ्तार नहीं किया जा सका।

Related posts