पत्नी-बच्चे से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

बंगाणा (ऊना)। ग्राम पंचायत बुधान के तहत पड़ते गांव पनसाई में एक व्यक्ति ने शनिवार को अपने ही घर में हुड़दंग मचाते हुए पत्नी और बच्चे को बेरहमी से पीट डाला। जिसके चलते पीड़ितों को पुलिस की शरण लेनी पड़ गई। पुलिस ने आरोपी की पत्नी की ओर से मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधान निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसका पति रोज घर में हुड़दंग मचाते हुए उसके और उसके पुत्र के साथ मारपीट करता है। शनिवार को भी आरोपी ने इसी प्रकार की हरकत की। जिसके चलते उसे पुलिस की शरण लेनी पड़ी है। उधर, बंगाणा के थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 107 एवं 151 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मामले की छानबीन आरंभ कर दी गई है।

Related posts