पत्थर मार कर एक का सिर फोड़ा

ऊना। क्षेत्र के कुरियाला में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष होने का मामला सामने आया है। घटना में एक व्यक्ति के सिर पर पत्थरों से प्रहार कर उसे घायल किया गया। उसे लहूलुहान हालत में क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक उसके उपचार में जुटे हुए हैं। वहीं पुलिस ने भी घटना के संदर्भ में छानबीन आरंभ करते हुए घायल के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। कुरियाला में हुई इस वारदात के चलते माहौल तनावपूर्ण रहा। मामूली कहासुनी ने खूनी का संघर्ष का रूप धारण कर लिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरियाला निवासी अश्विनी कुमार की उनके ही गांव के एक व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके चलते आरोपी ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज करना आरंभ कर दिया, लेकिन अश्विनी कुमार के विरोध करने पर आरोपी आग बबूला हो गया और उसने पत्थर से उसके सिर पर प्रहार कर डाला, जिससे वह घायल हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगाें ने उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। एसएचओ केएल बैरी ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में छानबीन आरंभ कर दी है। घायल के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं। हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।

Related posts