पंडोगा में हादसा, युवक गंभीर

ऊना/पंजावर। क्षेत्र के पंडोगा में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में जिला के देहलां का निवासी युवक गंभीर घायल हो गया। उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाए जाने के बाद तुरंत चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार दीपक पुत्र ओम प्रकाश निवासी देहलां रविवार रात किसी कार्य के चलते पंडोगा में कहीं जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद डाला। हादसे के काफी देर बाद तक दीपक घायलावस्था में सड़क के किनारे पड़ा रहा। राह से गुजर रहे कुछ लोगों ने अचेत पड़े युवक को देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच युवक को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया है। डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। युवक को टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Related posts