पंजावर में आगजनी, लाखों का नुकसान

पंजावर (ऊना)। क्षेत्र के अप्पर पंजावर में शुक्रवार मध्य रात्रि हुई आगजनी की घटना में एक फर्नीचर हाउस जलकर राख हो गया। घटना में कारोबारी का लाखाें रुपये का नुकसान होने का अंदेशा है। बहरहाल हरोली पुलिस ने मामले के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रतिष्ठान के सुनसान जगह में होने के कारण किसी को भी इसका पता नहीं चल पाया, जबकि सुबह मालिक के दुकान खोलने के बाद सारी घटना का खुलासा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अप्पर पंजावर में शुक्रवार की रात एक फर्नीचर हाउस में आग लग गई। घटना में लगभग चार लाख रुपये का नुुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान के मालिक अजय कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार ने बताया कि रोज की तरह वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। सुबह जब दुकान खोली तो देखा कि दुकान में रखा सारा सामान राख हो चुका था। अजय ने बताया कि इस आगजनी में उसका चार लाख का फर्नीचर जल कर राख हो गया। हरोली कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह एवं पंडोगा वार्ड की जिला परिषद सदस्य नीलम मनकोटिया ने घटनास्थल का दौरा किया एवं प्रशासन से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उधर, हरोली के थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related posts