
लुधियाना: केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने लुधियाना में ऑल इंडिया रेडियो के एफ.एम. गोल्ड रेडियो का उद्घाटन किया। एफ.एम. गोल्ड शुरू होने से लुधियाना देश के उन महानगरों में शुमार हो गया जहां ऐसे एफ.एम. गोल्ड रेडियो चल रहे हैं। इस वक्त यह रेडियो दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई व कोलकाता में प्रसारण दे रहे हैं। इस लांच के अवसर पर मनीष तवारी ने जहाँ सबको बधाई दी वहीँ पंजाब सरकार पर जमकर वार किये।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी से हरियाण में से सिखों को निकाले जाने के बारे में पूछा तो उन्होंने गुजरात के सिख किसानों के मसले पर बोलते हुए कहा कि पंजाब सरकार भाजपा के साथ है वह फिर भी मोदी से कहकर इस मामले का हल नहीं करवा रहे जबकि इस मामले में कोर्ट केस की ज़रूरत नही थी। पंजाब सरकार अगर चाहती तो खुद इस मामले का हल करवा सकती है। तिवारी ने कहा कि गुजरात से जो सिख किसानों को निकाला जा रहा है और इस मामले पर पंजाब सरकार मौन रखे हुए है इससे साफ हो जाता है कि पंजाब सरकार पंजाबियों की रक्षा करने में नाकाम है।
