
धूरी (जैन): राज्य भर में 3 जुलाई को होने जा रहे पंचायत चुनावों के मद्देनजर डी.एस.पी. स्पैशल ब्रांच संगरूर गुरमीत कौर के दिशा-निर्देशों पर ट्रैफिक व पी.सी.आर. इंचार्ज तरलोचन सिंह ए.एस.आई. द्वारा ट्रैफिक नियमों के पालन को यकीनी बनाने व इलाके भर में चौकसी बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी करके वाहनों की चैकिंग की गई।
उन्होंने वाहन चालकों के कागजात चैक करते हुए ट्रिपल सवारी करने वालों सहित अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों के चालान भी काटे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए अपने-अपने वाहनों के कागज पूरे रखे तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करें ताकि सड़क पर सुरक्षा प्रबन्धों को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रखते हुए हादसों में कमी लाई जा सके। इस मौके पर उनके साथ अन्यों के अलावा हैड-कांस्टेबल कुलवंत सिंह, बलविन्द्र सिंह तथा राजिंद्र कुमार मौजूद थे।
सुनाम (बांसल): चुनावों के मद्देनजर स्थानीय पुलिस चौकन्नी हो गई है। डी.एस.पी. जसकिरनजीत सिंह तेजा के दिशा-निर्देशों पर स्थानीय ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज केवल सिंह द्वारा गाडिय़ों की लगातार चैकिंग की जा रही है।
ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि चुनावों के मद्देनजर असला, नशों, शराब व गाडिय़ों पर लाल व नीली बत्ती की चैकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर कोई चैकिंग दौरान वस्तु मिलती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर गुरमीत सिंह, राजा सिंह, हरबंस सिंह व राजू आदि मौजूद थे।
