
कुल्लू। जिले के दुर्गम क्षेत्रों में भांग की खेती के सर्वेक्षण के बाद पुलिस ने इसे नष्ट करने की तैयारी कर ली है। इस अभियान में आम लोगों की भागेदारी भी तय की जाएगी। पुलिस महकमे के मुताबिक भांग को नष्ट करने में स्थानीय पंचायतों का सहयोग भी लिया जाएगा।
देव सदन कुल्लू में भांग और अफीम की खेती को नष्ट करने को लेकर छह अगस्त को बैठक होगी। सुबह 11 बजे होने वाली बैठक की अध्यक्षता एसपी विनोद कुमार धवन करेंगे। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस भांग की खेती को नष्ट करने से पहले कुल्लू ब्लाक के पंचायत प्रधानों, बीडीसी और जिला परिषद सदस्यों के अलावा कुल्लू नप के पार्षदों से बातचीत करेंगे। बैठक में सभी पंचायत प्रतिनिधियों से भांग की खेती को नष्ट करने के लिए उनका सहयोग मांगा जाएगा। बैठक में भांग और अफीम के प्रभावों के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने कुल्लू ब्लाक के सभी पंचायत प्रधानों, पंचायत समिति सदस्यों तथा जिला परिषद सदस्यों से बैठक में भाग लेने की अपील की है।
