
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद के पुराना बाजार क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक विवाहिता ने पंखे से फंदा लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर दी। जिस समय यह घटना हुई, परिवार के अन्य लोग घर के कार्यों में व्यस्त थे।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराना बाजार के हंडेटी निवासी नीना देवी पत्नी ओम प्रकाश से मंगलवार सुबह करीह साढ़े सात बजे अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिवार के सदस्य उसे बुलाने के लिए कमरे में गए। वहां उसे जब उन्होंने फंदे से झूलते पाया तो उनकी चीख चित्कार सुन पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नीना को फंदे से झूलते देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। बीएसएल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसका यहां के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधीक्षक आरएस नेगी ने बताया पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
