न्यू उस्मानपुर में नौ साल की बच्ची से दरिंदगी

नई दिल्ली। न्यू उस्मानपुर इलाके में नौ साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। मां के प्रेमी ने अपने साथी के साथ पीड़ित बच्ची और उसकी छोटी बहन को स्कूल के बाहर से अगवा कर लिया और यमुना खादर ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया और दोनों वहां से फरार हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के मुताबिक, सपना (9, बदला हुआ नाम) परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती है। पुलिस के मुताबिक, सपना की मां का नबी करीम में रहने वाले संजय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 22 अगस्त को वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। सोमवार दोपहर को सपना और उसकी छोटी बहन स्कूल से घर आ रही थीं। इस बीच संजय अपने एक साथी के साथ बाइक से वहां पहुंचा। आरोपी ने बच्चियों से कहा कि उन्हें मां बुला रही है। उसके बाद दोनों संजय के साथ बाइक पर बैठ गईं।
आरोपी दोनों बच्चियों को पांचवां पुस्ता यमुना खादर ले गए। वहां संजय ने सपना से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बीच संजय का साथी सपना की छोटी बहन को लेकर दूर खड़ा रहा। सपना के शोर मचाने पर आरोपी ने ब्लेड से कई वार कर सपना के प्राइवेट पार्ट को जख्मी कर दिया और फिर बच्चियों को छोड़कर दोनों आरोपी फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related posts