न्यूजीलैंड में डाक टिकट और सिक्कों पर नजर आएंगे ‘द हॉबिट’ के किरदा

न्यूजीलैंड में डाक टिकट और सिक्कों पर नजर आएंगे ‘द हॉबिट’ के किरदा

लंदन: हॉलीवुड फिल्म ‘द हॉबिट: द डेजोलेशन ऑफ स्मोग’ के सीक्वल के किरदार अब न्यूजीलैंड में टिकट और सिक्कों पर नजर आएंगे। कांटैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार न्यूजीलैंड के डाक अधिकारियों ने टिकट एवं सिक्कों का निर्माण कर लिया है। इन पर फिल्म के किरदार बिल्बो बैगिन्स, थ्रैनड्विल और अजोग दिखाई दे रहे हैं।

टिकट और सिक्के ‘‘द हॉबिट’’ फिल्म श्रृंखला की दूसरी फिल्म ‘‘द हॉबिट: द डेजोलेशन ऑफ स्मोग’’ के रिलीज के अवसर पर जारी किए जा रहे हैं। पिछले साल भी अधिकारियों ने श्रृंखला की पहली फिल्म ‘‘द हॉबिट: एन अनएक्सपेक्टेड जर्नी’’ के रिलीज से पहले टिकट जारी किए थे। इस बार टिकट और सिक्कों पर टॉरियल और बार्ड दि बोमैन जैसे नए किरदार भी होंगे।

Related posts