नौकरी का झांसा देकर हजारों की ठगी

कुल्लू। जिले के दूर दराज क्षेत्र आनी के थवोली में पीएनबी बैंक के नाम पर सवा लाख रुपये ठगने के बाद अब जिला मुख्यालय कुल्लू में भी नौकरी दिलाने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार अखाड़ा बाजार निवासी जसपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि रमेश कुमार निवासी घुमारवीं बिलासपुर के एक व्यक्ति ने एक सीमेंट फैक्टरी में बेटे को नौकरी लगवाने के नाम पर 40 हजार रुपये लिए। लेकिन इसके बावजूद भी बेटे को सीमेंट फैक्टरी में नौकरी नहीं मिल पाई है।
जसपाल ने बताया कि आरोपी ने यह पैसा कर्मी देवी के खाते में जमा करवाने को कहा था। इसके बाद उन्होंने पैसा बताए गए खाते में जमा करवा दिया। लेकिन बाद में पता चला कि इस व्यक्ति ने उनके साथ ठगी की है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है

Related posts