नैशनल अवार्ड 2012 हेतु लुधियाना के 3 औद्योगिक संगठन शामिल

लुधियाना: केन्द्रीय एम.एस.ए.ई. मंत्रालय द्वारा नैशनल अवार्ड 2012 के तहत लघु उद्योगों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने हेतु राज्य स्तरीय चयन समिति में पंजाब के 4 प्रमुख औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को चुना गया है जिसमें मोहाली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अलावा लुधियाना के 3 संगठनों में फैडरेशन आफ पंजाब स्माल इंडस्ट्री के प्रधान बदीश जिंदल, निटवियर क्लब के चेयरमैन विनोद थापर, चैंबर आफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल अंडरटेकिंग शामिल हैं। इस स्टेट लैवल सिलैक्शन कमेटी में एम.एस.एम.ई. पंजाब के निदेशक एस.एस. ढिल्लों कन्वीनर की भूमिका निभा रहे हैं।

इन राष्ट्रीय अवार्ड में एम.एस.एम.ई. क्षेत्र में शानदार उपलब्धियों के लिए कुल 5 श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रयास, क्वालिटी उत्पाद, रिसर्च एंड डिवैल्पमैंट, प्रोडक्ट प्रोसैस इनोवेश, ग्रीन मैन्यूफैक्चरिंग टैक्रीक वाले उद्योगों को चुना जाएगा। प्रथम पुरस्कार के लिए 1 लाख नकद, सर्टीफिकेट व ट्राफी दी जाएगी।

एम.एस.एम.ई. पंजाब के सहायक निदेशक पाठक ने बताया कि नैशनल अवार्ड की स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग 12 अगस्त को प्रिंसीपल सचिव पंजाब की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में होगी जिसमें चुने गए औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा सी.आई.आई., एम.एस.एम.ई. टैस्टिंग सैंटर, स्टैप, बी.आई.एस., एम.पी.सी. चंडीगढ़, नैशनल इंफ्रास्ट्रक्चर टैक्रोलॉजी जालंधर, सी.आई.एस.आर. आदि प्रमुख इस बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में चयनित उद्यमियों की सूची को 14 अगस्त तक केन्द्रीय एम.एस.एम.ई. मंत्रालय में भेजा जाएगा व मंत्रालय की मंजूरी के बाद अवार्ड समारोह में तिथि घोषित की जाएगी।

Related posts