
कुल्लू। एचसीसी डैम साइट निहारनी सैंज में विश्वकर्मा दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए एसीसी की मैनेजमेंट कमेटी ने महत्वपूर्ण
योगदान दिया।
कमेटी अध्यक्ष बीके रेहड़ी पीएम ने कहा कि विश्वकर्मा के साथ क्षेत्र के देवी-देवता माता शतरूपा, कौशु नारायण, ढुंकरू नारायाण, अठारह करडू शाक्टी और धूमल ऋषि आदि की पूजा अर्चना की गई। साथ ही निहारनी से निऊली तक शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। मैनेजमेंट कमेटी ने इस दौरान धाम भी परोसी। विश्वकर्मा दिवस पर निहारनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। कमेटी के मीडिया प्रभारी महेंद्र पालसरा ने बताया कि यह कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया है। इस मौके पर अशोक कुमार, विशाल ठाकुर, सुरेश कुमार, कंडा स्वामी, गणेश शर्मा, जोशी, मकान सिंह, जवाहर नेगी, धर्मपाल शर्मा और सतीश ठाकुर समेत कमेटी के तमाम सदस्य मौजूद रहे
