निष्कासितों को मनाने के होंगे प्रयास

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस से निष्कासित और बागी नेताओं को मनाने के पूर्ण प्रयास किए जाएंगे। ये शब्द कुल्लू के सेऊबाग में मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के निष्कासित और बागियों को कांग्रेस से बिखरने नहीं दिया जाएगा। उन्हें पार्टी में जोड़ने के लिए प्रयास किए जाएंगे। कांग्रेस पार्टी जनता की हितैषी है और जनता के दुख दर्द को जाने वाली है।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश की तमाम समस्याओं को उच्च स्तर पर उठाया गया। टूरिज्म, एयरपोर्ट का विस्तार, रेल आदि प्रदेश के तमाम विकासात्मक कार्यों को केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष रखा जाएगा। प्रदेश के साथ-साथ कुल्लू-मनाली में टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा सकता है। मंडी संसदीय क्षेत्र में भी टूरिज्म को बढ़ावा देने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। पिछली लोकसभा उपचुनावों में उन्हें बहुत कम समय जनता से मिलने का मिला था। पिछली भाजपा सरकार ने लोगोें को गुमराह करने के लिए आनन-फानन में जहां कॉलेज और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का आधार नहीं था, वहां खोल दिए हैं। कांग्रेस सरकार ने वहां भी डेढ़ साल के भीतर फंड दिए हैं। कांग्रेस सरकार की विकासात्मक कार्यप्रणाली को प्रदेश की जनता बखूबी जानती है।

Related posts