
बंगाणा (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में शनिवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में महाविद्यालय में अंतर संकाय स्तर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कालेज के लगभग 36 विधार्थियों ने भाग लिया। निबंध का विषय राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा का वर्तमान स्वरूप था। प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की प्रेरणा प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष की ममता द्वितीय तथा बीएससी प्रथम वर्ष की इंदू बाला तृतीय रही। प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य राकेश भारद्वाज ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। भारद्वाज ने उपस्थित सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं, स्टाफ के सदस्यों तथा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए हिंदी भाषा के वर्तमान स्वरूप पर प्रकाश डाला। अध्यापक संजीव डढवाल ने भी हिंदी विषय के इतिहास पर महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों को दी। इस मौके पर डा. अजय कुमार, प्रो. सुरेंद्र ठाकुर, प्रो. पूनम शर्मा, प्रो. महेंद्र पाल सिंह, प्रो. संजय शर्मा व प्रो. रमन जसवाल सहित 200 के करीब विद्यार्थी उपस्थित थे।
