नित्थर में भाजपा ने बनाई रणनीति

नित्थर (कुल्लू)। भाजपा मंडल आनी के तहत नित्थर शक्ति केंद्र की बैठक शनिवार को नित्थर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक किशोरी लाल ने की। इस दौरान रणनीति बनाई गई कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हर शक्ति केंद्र तथा बूथ से भारी लीड दिलाई जाएगी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आनी से भाजपा प्रत्याशी को भारी लीड दिलाई जाएगी। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार का पांच माह का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। जहां एक ओर सरकार ने दूध के दाम कम किए हैं, वहीं नित्थर उपतहसील में आज तक किसी प्रकार की कोई तैनाती नहीं की गई है। इतना ही नहीं, यहां पर कई विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के पद भी रिक्त हैं। इसके चलते ग्रामीणों के काम समय पर नहीं हो पा रहे हैं। जनता में सरकार के प्रति भारी रोष है। बैठक में शक्ति केंद्र नित्थर के अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर, पंचायत प्रधान चमेलू देवी, विक्रम ठाकुर, केहर सिंह, सुरेश, विजय भूषण सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts