
कपूरथला: एक निजी चैनल की ओर से दिखाए जा रहे सीरियल पवित्र रिश्ता में महर्षि वाल्मीकि जी के खिलाफ अपशब्द बोलने तथा गलत टिप्पणियां करने से भड़के वाल्मीकि समाज कपूरथला तथा बहुजन समाज पार्टी कपूरथला के सैंकड़ों लोगों ने निजी चैनल पर सीरियल के पात्रों खिलाफ जोरदार नारेबाजी की तथा निजी चैनल तथा सीरियल के पात्रों खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर मांग पत्र जिला डिप्टी कमिश्नर कपूरथला डी.एस. मांगट को सौंपा।
बसपा कपूरथला के हलका इंचार्ज चरनजीत हंस, बलकार सिंह, संतोख सिंह, सुरजीत सिंह, जसपाल सिंह, तरसेम सिंह, संदीप सिंह, अमन सिंह तथा बोबी आदि ने जिला डिप्टी कमिश्नर कपूरथला को बताया कि एक निजी चैनल की ओर से 5 तथा 6 अगस्त को रात तथा शाम दिखाए गए सीरियल पवित्र रिश्ता में महर्षि वाल्मीकि जी बारे अनेकों तरह की गलत टिप्पिणयां की गईं, जिनको लेकर समूह वाल्मीकि भाईचारे में रोष है तथा वाल्मीकि समाज के लोगों की मांग है कि महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन बारे गलत टिप्पणियां करने वाले निजी चैनल, सीरियल तथा पात्रों खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए तथा साथ ही सीरियल के लेखक तथा डायरैक्टर पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
वाल्मीकि समाज तथा बसपा नेता शिष्टमंडल ने जिला प्रशासन को यह भी चेतावनी दी कि यदि पंजाब/केन्द्र सरकार ने निजी चैनल, सीरियल के पात्रों लेखिका तथा डायरैक्टर खिलाफ समाज की भावनाओं को भड़काने के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई न की तो वाल्मीकि समाज के लोग बसपा (म.) की अगुवाई में चैनल, सरकार तथा जिला प्रशासन खिलाफ जोरदार संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी पंजाब सरकार/केन्द्र सरकार तथा जिला प्रशासन की होगी।
Related News
