
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ सटी खराहल घाटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खराहल में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत भूकंप से बचने की जानकारी दी गई। स्कूल आपदा प्रबंधन कमेटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल के पांच सौ बच्चों और स्कूल स्टाफ को यह जानकारी दी गई।
आपदा प्रबंधन कमेटी के प्रभारी डा. आरकेशर्मा और प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ने बताया किइस कार्यक्रम के दौरान बच्चों को भूकंप आने पर किन बाताें का ध्यान रखना चाहिए और इस मौके पर स्कूल के कमरों को कैसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना है के बारे में बताया गया। इस मौके पर निबंध और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें वरिष्ठ वर्ग की निबंध लेखन स्पर्धा में अर्चना प्रथम, निजू शर्मा द्वितीय और रिता ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं। कनिष्ठ वर्ग में रेशमा प्रथम और सरोज दूसरे स्थान पर रहीं। नारा लेखन में भी रेशमा और सरोज ने पहले दो स्थान हासिल किए।
