
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल थाना के अंतर्गत युवक के खिलाफ नाबालिग से बलात्कार करने की शिकायत दर्ज हुई है। आरोपी युवक ने बहला फुसलाकर लड़की से संबंध बना लिए। इस दौरान लड़की गर्भवती हो गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक यज्ञ दत्त उर्फ रिंकू पुत्र मदन लाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में शिकायत के मुताबिक युवक अपने मामा के घर रहता है। युवक ने उसी गांव की लड़की को बहला फुसला लिया तथा बलात्कार करता रहा। लड़की गर्भवती हो गई तो युवक ने लड़की को गर्भपात के लिए बड़सर बुला लिया। बड़सर पहुंचने पर लड़के ने फोन कर लड़की को चंडीगढ़ बुला लिया लेकिन लड़की को वह चंडीगढ़ भी नहीं मिला। 16 अगस्त को लड़की जैसे तैसे वापस घर पहुंची तथा माता पिता को आपबीती सुनाई। माता पिता ने बड़सर पुलिस थाना में आकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने लड़की के बयान पर रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बीएम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है तथा पूछताछ जारी है।
