नाबालिग से गैंगरेप पर एसआईटी का गठन

शिमला। हमीरपुर के टौणी देवी इलाके में एक नाबालिग से गैंगरेप मामले में प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। इसमें स्टेट सीआईडी क्राइम ब्रांच की एसपी पुनीता भारद्वाज को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। जांच अफसर मौके का मुआयना करने के साथ साथ पीड़िता के बयान भी कलमबंद करेंगे। आईजी लॉ एंड आर्डर संजय कुंडू ने बताया कि मामला सामने आने के बाद वीरवार को सेंट्रल रेंज मंडी के आईजी पीएल ठाकुर को निर्देश दिए कि वह भी मौके पर जाएं और जांच पर निगरानी रखें। इसके साथ ही अपने स्तर पर एसपी क्राइम पुनीता भारद्वाज अलग से छानबीन करेंगी। फोरेंसिक टीम भी वारदात का मुआयना कर साक्ष्य जुटाएगी।

Related posts