नाबालिग ने लड़की से किया दुराचार

बड़सर (हमीरपुर)। स्थानीय थाना के अंतर्गत नाबालिग लड़की से नाबालिग लड़के द्वारा दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। बीती रात आरोपी लड़की को घर के बाहर से उठाकर ले गया तथा नाले में जाकर दुराचार किया। वहीं उपस्थित एक अन्य साथी ने भी उससे दुराचार किया। पुलिस ने दो युवकों के साथ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सोमवार को बड़सर थाना में नाबालिग लड़की ने मां के साथ आकर शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार रात को करीब 12 बजे घर से बाहर गई तभी पास के गांव के युवक ने उसके ऊपर कपड़ा फेंककर जबरदस्ती उठाकर ले गया तथा पास के नाले में उसके साथ दुराचार किया। वहां उपस्थित एक अन्य अज्ञात लड़के ने भी उसके साथ दुराचार किया।
लड़की ने बताया कि आरोपियों ने उसके मुंह पर कपड़ा ठूंस दिया था। लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी रात भर उसे नोचते रहे। सुबह होश आने पर लड़की ने एक आरोपी के मोबाइल से अपनी मां को फोन किया तथा सारी घटना बताई। आरोपी का मोबाइल वहीं रह गया था। लड़की ने बताया कि उसने मां को फोन कर बहीं फेंक दिया था। सुबह आरोपी आया तथा मोबाइल को ढूंढकर ले गया। लड़की को इसके बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मां ने आकर लड़की को घर ले आई तथा बड़सर पुलिस थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
लड़की की उम्र महज 15 साल है। जबकि आरोपी लड़के की उम्र साढ़े 17 साल बताई जा रही है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक जगत राम ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया जाएगा।

Related posts