नादौन में भिड़े एसएफआई और एनएसयूआई कार्यकर्ता

नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ डिग्री कॉलेज नादौन में छात्र संघ चुनावों के चलते दो छात्र गुटों में झड़प हो गई। झड़प नामांकन पत्र भरने के समय हुई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया।
मंगलवार को कॉलेज परिसर के बाहर माहौल गर्मा गया। एसएफआई से प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे अजय शर्मा के साथ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मारपीट शुरू कर दी। अजय शर्मा ने आरोप लगाया कि एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भी एसएफआई कार्यकर्ताओं पर गुंडागर्दी करने, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजय ठाकुर ने एसएफआई पर आरोप लगाया कि बाहरी तत्व बुलाकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर हमला करवाया। एबीवीपी के वरिष्ठ छात्र नेता केश्व गोस्वामी ने दोनों ही दलों पर आरोप लगाया है कि दोनों ही दल बाहरी तत्वों को बुलाकर कॉलेज में गुंडागर्दी फैला रहे हैं। पुलिस अधीक्षक बीएम शर्मा का कहना है कि मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने माहौल को शांत करवा दिया है।

Related posts