
कुल्लू। कुल्लू-मनाली मार्ग पर नागाबाग में चोर दिनदहाड़े सेंध लागाकर नकदी और अभूषण चुरा ले गए हैं। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ भादंसं की धारा 454 और 380 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर में नागाबाग के ईश्वर कांत गौतम ने कहा है कि बुधवार को दिन के समय वह अपने परिवार के साथ खरीदारी करने के लिए बाजार गए थे। जब घर लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। चोरों से अलमारी को लॉक तोड़ कर इसमें रखे सोने के आभूषणों समेत 15 हजार पर हाथ साफ कर दिया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने वारदात वाली जगह पर जाकर छानबीन की है पुलिस के साथ कुछ अहम सबूत लगे हैं। डीएसपी ने कहा कि चोर घर से करीब तीन लाख रुपये का सामान उड़ा ले गए है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की छानबीन एसआई सुनील कुमार कर रहे हैं।
