नाकाबंदी के बीच धड़ाधड़ चालान

ऊना। जिला पुलिस ने ऊना में विशेष अभियान के तहत गश्त बढ़ा दी है और जगह-जगह नाकाबंदी कर दी गई है। अश्वनी मर्डर केस के आरोपियों को पकड़ना भी अभियान का मकसद है। इस नाकाबंदी के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के भी चालान काट रही है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने जिलेभर में रात के समय गश्त बढ़ाने और नाकाबंदी के निर्देश दे रखे हैं। पुलिस का दावा है कि आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के मकसद से ऐसा किया गया है। बीती रात नाकाबंदी एवं गश्त के दौरान नौ चालान सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले लोगों के काटे गए। उनसे एक हजार जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों की अवहेलना के संदर्भ में विभिन्न थाना क्षेत्रों के तहत वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में चालान किए गए। इनमें 60 चालान बिना लाइसेंस, 12 चालान प्राइवेट गाड़ी को टैक्सी के तौर पर चलाने, सात चालान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन प्रयोग करने वालों के, छह चालान आइडल पार्किंग के, छह चालान डिप्पर व ईशारा न प्रयोग करने वालों के, चार चालान वाहन चलाते समय धूम्रपान करने वालों के, 161 चालान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन दौड़ाने वालों के, 27 चालान ट्रिप्पल राइडिंग करने वालों के किए गए। इसके अलावा दो चालान चालान प्रेशर होर्न प्रयोग करने वालों के, 28 चालान बिना बीमा के वाहन चलाने पर, 11 चालान बिना कागजात के वाहन चलाने वालों के किए गए तथा वाहनों को कब्जे में लिया गया। 24 चालान बिना सेफ्टी बेल्ट के गाड़ी चलाने पर, 16 चालान वाहन को तेज रफ्तारी एवं लापरवाही से चलाने पर, दो चालान वाहन के काले शीशे होेने पर, 48 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत काटे गए। काटे गए चालानों की कु ल संख्या 414 हुई। चालान काटकर पुलिस ने नियम तोड़ने वालों से 126400 रुपये जुर्माने के तौर पर भी वसूले। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related posts