
जोस: मध्य नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने कल एक गांव पर हमला कर अंधाधुंध गोलीबारी की और घरों में आग लगा दी। घटना में 30 लोग मारे गए हैं। स्थानीय रियोम प्रशासनिक क्षेत्र के एक जनप्रतिनिधि ने बताया कि बिरोम बहुल गांव शोनोंग पर कल सुबह कई बंदुकधारियों ने हमला कर दिया।
उन्होंने पहले अंधाधुंध गोलीबारी की और फिर बीसियों घरों को जलाकर खाक कर दिया। इस हमले में 30 लोगों की जान गई है। सेना के स्थानीय प्रवक्ता ने हमले की पुष्टि की है लेकिन कहा कि मरने वालों की संख्या बता पाना अभी संभव नहीं होगा। मध्य नाइजीरिया के अद्र्ध-यायावर समुदायों में जमीन पर अधिकार को लेकर अक्सर संघर्ष होता रहता है। पिछले तीन साल के दौरान इस संघर्ष में हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
