नहीं सुलझा बीडीओ और बीडीसी का विवाद

पतलीकूहल (कुल्लू)। बीडीओ नग्गर और बीडीसी सदस्यों के बीच माइक्रोफोन तथा माइक लगाने को लेकर उपजा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा। डीसी राकेश कंवर के आदेश पर डीआरडीए कुल्लू ने दोनों पक्षों को अपने आफिस तलब किया था। लेकिन, जिला प्रशासन की सक्रियता के बावजूद यह विवाद नहीं सुलझ पाया। बीडीसी सदस्य अब भी बीडीओ के तबादले पर अड़े हैं। लिहाजा, बीडीसी चेयरमैन नग्गर लालचंद ने दो टूक कहा है कि बीडीओ के तबादले से कम उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण को लेकर उन्होंने अपने बयान डीआरडीए को दे दिए हैं। इस सिलसिले में वह डीसी कुल्लू से मिलेंगे। लाल चंद ने कहा कि शुक्रवार को बीडीसी सदस्य विधायक महेश्वर सिंह से रायसन में मुलाकात कर पूरी बात रखेंगे। डीआरडीए कुल्लू डा. संजीव धीमान ने कहा कि गलतफहमी के चलते उपजे इस विवाद को सुलझाने के लिए उन्होंने दोनों पक्षों को साथ बिठाकर हल करने का पूरा प्रयास किया लेकिन मामला नहीं सुलझ सका है। लिहाजा, दोनों पक्षों के बयान कलमबंद कर बंद लिफाफे में डीसी कुल्लू को रिपोर्ट सौंप दी है।

बीडीओ जीसी बैंस का कहना है कि उन्हें उनकी ईमानदारी के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। कहा कि यदि बीडीसी मेंबर माइक्रोफोन लगाने की परमिशन ले आते हैं, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।

Related posts