नशीली दवाइयों सहित एक गिरफ्तार

मालेरकोटला (जहूर): थाना सिटी-2 के एस.एच.ओ. दविन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने एक नौजवान को नशीली दवाइयों सहित गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. दविन्द्र ने एक प्रैस कान्फ्रैंस दौरान पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इलाके में बड़े स्तर पर नशीली दवाइयों का कारोबार करने वाले तत्वों को काबू करने के लिए शहर में एक जबरदस्त मुहिम आरंभ की गई है।

इसी के तहत गत शाम गश्त दौरान मतोई रोड रेलवे फाटक के नजदीक एक सफेद रंग की स्कूटी पर सवार एक नौजवान मोहम्मद तनवीनर पुत्र मोहम्मद रशीद निवासी हैदर शेख को शक के आधार पर रोककर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे में से प्लास्टिक के लिफाफे में पड़ी हुई 115 शीशियां रैक्सकॉफ तथा 3150 कैप्सूल पारवन स्पास बरामद हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया।

Related posts