नवीन अभाविप के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित

नैनीताल। अभाविप ने डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नवीन भट्ट को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। नैनीताल क्लब में हुए एक कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं विभाग संगठन मंत्री बृजेश बनकोटी ने नवीन के नाम की घोषणा की। इस बीच परिषद ने नितिन कार्की को चुनाव संयोजक एवं मोहन नेगी को सह संयोजक बनाया है।
छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने वर्षभर में किए गए कार्यक्रमों के बारे में बताया। प्रत्याशी भट्ट ने कहा कि वह परिषद में वह परिसर में एलएलबी व बीएड विषय खोलने के लिए प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व सचिव रवि कन्याल, पूर्व अध्यक्ष नितिन कार्की ने भी विचार रखे। संचालन जिला संयोजक निखिल बिष्ट ने किया। इस मौके पर गोविंद बिष्ट, सुरेंद्र चौैहान, दयाकिशन पोखरिया, अमित बोरा, हिमांशु खनायत, शिवम राठौर, गौरव जोशी, लवलेश राठौर, दीपक मेलकानी, कल्पना बिष्ट, पूजा धनिक आदि थे।

Related posts