नवगठित लीग पर तल्ख पूर्व सैनिक

ऊना। इंडियन एक्स सर्विसेज लीग के पदाधिकारियों और सदस्यों की अहम बैठक का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित सैनिक विश्राम गृह में किया गया। बैठक की अध्यक्षता लीग के अध्यक्ष जय सिंह ने की। जबकि सेवानिवृत्त कर्नल कुलदीप सिंह ने बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। लीग ने एक स्वर में हाल ही में दौलतपुर चौक में गठित की गई लीग की नई इकाई का कड़े शब्दों में विरोध किया है।
उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में लीग के प्रदेशाध्यक्ष मेजर वीएस मनकोटिया को पत्र लिखकर विरोध दर्ज करवाया जाएगा। लीग के प्रवक्ता राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि लीग की वार्षिक बैठक 27 अक्तूबर 2013 को सैनिक विश्राम गृह ऊना में आयोजित की जाएगी जिसमें पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के सीएमडी सेवानिवृत्त मेजर जनरल विक्रम सिंह मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे जिसमें भारी संख्या में पूर्व सैनिक शिरकत करेंगे। इस दौरान पूर्व सैनिकों की समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा होगी। इस मौके पर कैप्टन प्रमोद, डा. बलदेव डोगरा, कैप्टन प्रीतम, एसपी शर्मा, कैप्टन शक्ति चंद सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद थे।

Related posts