
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर पंचायत सुजानपुर के मनोनीत पार्षदों को एसडीएम सतीश शर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
वार्ड नंबर एक से मनोज गुप्ता और वार्ड नंबर दो से सिद्धार्थ वालिया ने शपथ ग्रहण की है। दोनों ही कांग्रेस समर्थित हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर चार से निर्दलीय विधायक समर्थक त्रिलोक चौधरी ने शपथ ग्रहण की। शपथ समारोह में कांग्रेस समर्थित मनोनीत पार्षदों के साथ केएस बेदी, लबली ठाकुर, संजय चौधरी, विनोद, सुनील अग्रवाल शामिल रहे। विधायक समर्थित मनोनीत पार्षद के साथ पूर्व पार्षद अशोक, संसारी देवी, केसी कटोच, पृथ्वी राज, तुलसी राम, मधु चौधरी, अरुण मेहरा आदि मौजदू रहे।
शपथ समारोह में नपं अध्यक्ष मनोज ठाकुर, सचिव जगपाल ठाकुर, मनोज गुप्ता, रमेश राणा, ओंकार स्वरूप, पार्षद सुमन अटवाल, बौबी धीमान, अनीता आदि मौजूद रहे।
