
शिमला। ऑकलैंड हाउस स्कूल लक्कड़ बाजार के जूनियर स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि मर्सी डिसूजा (लोरेटो कान्वेंट के जूनियर स्कूल की इंचार्ज सिस्टर) ने कक्षा में शैक्षणिक और खेल सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। स्कूल की निदेशक सुनीता जॉन और बॉयज स्कूल के प्रधानाचार्य माइकल जॉन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने इस दौरान रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। नर्सरी के छात्रों ने नच मेरी घुंघरिए.. गीत पर पहाड़ी नृत्य पेश किया। लोअर केजी और नर्सरी के छात्रों ने एक्शन सांग, नर्सरी के छात्रों ने राजस्थानी नृत्य, अप्पर केजी ने ग्रैंड मां… थीम पर नृत्य किया। पहली और दूसरी के छात्रों ने आए न बालम पर डांस पेश किया। कार्यक्रम में मराठी नृत्य की भी धूम रही।
सम्मानित प्रतिभावान
नर्सरी में वाश्वी, मन्नत, सिमरन, आनया, निहारिका, आस्था, अविशा, पारिजा सूद, गौरी, श्रीशा, एलकेजी में सानवी, सानवी, लेकिशा, जिस राम, आशना, आरजू, अवनी, मेहवाश, यूकेजी में प्रियांशी, आयुषी, निष्ठा, मनदीप कौर, श्रेयाना, बरूनी, चंद्र मौली, यामिनी, दिशा, सानिया, पहली कक्षा में श्रेया, कनिका, एशिका, साराह, भाव्या, दीक्षिता, ओशन डोगरा, तनिष्का, दिव्याना चौहान, वेदिका, रिया, शुकलीन, दूसरी में आरुषि, बानी सिमर, सानवी, कान्यांत, अर्शिता, केंद्रा पठानिया, सुहानी, हिमानी, एलिस, आरुषि, रेया, हिमाक्षी शर्मा को पुरस्कार मिला। दिव्यांशी पंवर और याचना शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
