नगर निगम में गेट रैली की

मोगा (राहुल): आज नगर निगम में गेट रैली चेयरमैन सतपाल अनजान तथा प्रधान राजकुमार डुलगच की अगुवाई में की गई जिसमें सीवरेज यूनियन के चेयरमैन सतपाल अनजान ने कहा कि 60 सीवरमैन तथा 30 बेलदारों की पोस्टों की रचना सरकार की ओर से की जा चुकी है तथा सीवरेज यूनियन ने बार-बार नगर निगम के प्रशासकों को लिखित रूप में भी सीवरमैनों तथा बेलदारों को पक्के करवाने संबंधी मांग पत्र दिया जा चुका है, परंतु प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की तथा इन पोस्टों का जल्द से जल्द प्रस्ताव पारित करके सरकार की ओर से मंजूरी ली जाए, नहीं तो जत्थेबंदी को मजबूर होकर संघर्ष और तीखा करना पड़ेगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस रैली में मौजूद डिप्टी चेयरमैन रघुवंश, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, महासचिव बिट्टू चांवरिया, सचिव सतीश कुमार, उपाध्यक्ष अजय लौहारा, कैशियर मंगत राम, श्याम लाल, राम किशन, स्वीपर यूनियन प्रधान सुभाष बोहत, सचिव रवि सारवान, दफ्तरी यूनियन प्रधान विपन हांडा, पंजाब म्यूनिसिपल वर्कर्ज यूनियन प्रधान राजिन्द्र नंदा, म्यूनिसिपल इम्प्लाइज फैडरेशन प्रधान मदन लाल बोहत, चुंगी यूनियन प्रधान इंद्रजीत सिंह गिल, वाटर सप्लाई यूनियन प्रधान जीवन कुमार, फायर ब्रिगेड यूनियन चमकौर सिंह गिल, राजिन्द्र कुमार, प्रेम भूषण गुप्ता, अशोक कुमार पासवान, विजय कुमार बोहत, राकेश कुमार, बलकार तेजी, जगीर सिंह, बनवारी, रणधीर, विजय कुमार डुलगच, शंकर चांवरिया, सोनू व जसमेल आदि हाजिर थे।

Related posts