नकल करते 11 नकलचियों को दबोचा

संतोषगढ़ (ऊना)(विवेक त्रिपाठी)प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित की जा रही वार्षिक परीक्षाओं में शिक्षा बोर्ड की ओर से गठित उड़नदस्तों ने लगभग दो दर्जन परीक्षा केंद्रों पर दबिश देकर 11 छात्रों को नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। नकल के 11 मामलों में से आठ मामले एसडीएम हरोली धनवीर ठाकु र की टीम ने पकड़े। शनिवार को एसडीएम ने कन्या स्कूल ऊना एवं संतोषगढ़ के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
एसडीएम ने बताया कि जमा दो की राजनीति शास्त्र की परीक्षा के दौरान आठ छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया। निरीक्षण के दौरान बढेड़ा में चार, कांगड में तीन एवं हरोली परीक्षा केंद्र में एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया। प्रवक्ता विजय कुमार शर्मा पर आधारित टीम के सदस्यों नीलम जसवाल, सतपाल शर्मा, शशिपाल ने दयाडा, अंदोरा, अंब एवं ठठल स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम ने दयाडा एवं अंब परीक्षा केंद्र में एक-एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा। उपनिदेशक उच्च शिक्षा आरसी टबयाल एवं उन की टीम के सदस्यों जनकराज, विजय अत्री, शशि कुमारी ने अंबोटा, संघनई, चलेट एवं गोंदपुर बनेहडा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम ने अंबोटा परीक्षा केंद्र में एक छात्र को नकल करते धरा। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रवक्ता सुरेंद्र कौंडल पर आधारित टीम ने चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम में शामिल सदस्यों विजेंद्र ठाकुर, दीप शिखा एवं अश्वनी कुमार ने दुलैहड़, बट्टकलां, संतोषगढ़ के कन्या एवं बाल स्कूल स्थित परीक्षा केंद्रों की जांच की। आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक निर्मल रानी के नेतृत्व में गठित टीम के सदस्यों में प्रवक्ता संजीव कटवाल, अंजली, चमन लाल ने तलमेहड़ा, चकसराय, रिपोह मिसरां, पोलियां-परोहितां स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रवक्ता प्रदीप सिंह पर आधारित टीम के सदस्यों सतिंद्र कौशल, राजेश कुमार, अश्वनी कुमार ने टकोली, तलमेहड़ा, बंगाणा, धुंधला एवं हटली स्थित परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया।

Related posts