नंगलकलां में टिप्पर पलटा

टाहलीवाल (ऊना)। क्षेत्र के नंगलकलां के हाईस्कूल के पास शुक्रवार को एक टिप्पर अनियंत्रित होकर खेतों में जा पलटा। हादसे में टिप्पर चालक बाल-बाल बच गया। स्कूल के बिल्कुल पास हुए हादसे से स्कूल के छात्रों में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टिप्पर नंबर पीबी 65पी 3211 अमराली से टाहलीवाल की ओर आ रहा था कि नंगलकलां में हाईस्कूल के पीछे तीखी उतराई पर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे पेड़ों को उखाड़ता हुआ खेतों में जा गिरा। हालांकि चालक ने टिप्पर से कूदकर अपनी जान बचाई। गौरतलब है कि इसी बिंदु पर पहले भी कई दर्जन हादसे हो चुके हैं, जिसकी वजह से स्कूल में पढ़ रहे छात्रों के अभिभावकों में भारी दहशत है। उधर, हरोली के एसएचओ महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।

Related posts