धोखाधड़ी का मामला दर्ज

फगवाड़ा (जलोटा): सिटी पुलिस ने इलाके में हुए एक भूमि स्कैंडल के संदर्भ में एक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।

धोखाधड़ी का शिकार बने पीड़ित अमनदीप सिंह पुत्र दविन्द्र सिंह वासी 75, शहीद ऊधम सिंह नगर जालंधर ने खुलासा किया कि उसे आरोपी सुखजीत सिंह वालिया पुत्र सुरजीत सिंह वालिया वासी 143-एल, मॉडल टाऊन जालंधर ने स्थानीय गांव चाचोकी के पास एक प्लाट की बिक्री 2,49,1000 रुपए में की।

उक्त प्लाट को लेकर रजिस्ट्री भी हुई लेकिन आरोपी ने उसे न तो बाद में प्लाट का कब्जा दिया तथा न ही प्लाट को लेकर निशानदेही करवा यह स्पष्ट किया कि उक्त जमीन उसकी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत को आधार बना आरोपी सुखजीत सिंह वालिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

Related posts