
हमीरपुर। जिला भाजपा ने हमीरपुर में कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया तथा देश की सीमाओं की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले अमर जवानों को याद किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कैप्टन मृदुल शर्मा शहीद स्मारक पार्क जाकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए। धूमल ने आजादी की लड़ाई के शहीदों, 1965 तथा 1971 के युद्ध शहीदों को भी याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्क में सफाई व्यवस्था ठीक न होने का कड़ा संज्ञान लिया तथा जिलाधीश हमीरपुर को पार्क में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने चीन द्वारा प्रतिदिन की जा रही घुसपैठ पर गहरी चिंता व्यक्त की और केंद्रीय रक्षा मंत्री के बयान की भी कड़ी निंदा की। रक्षा मंत्री ने कहा था कि चीन के साथ अभी सीमा रेखा तय नहीं है और सैनिक इधर उधर आते जाते रहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने शहीद कैप्टन मृदुल के घर जाकर उनके पिता को सम्मानित किया।
पूर्व सैनिक निगम के पूर्व अध्यक्ष एमसी परमार, पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्यारे लाल शर्मा, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, विजय पाल सोहारू, केसीसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया, अनिल ठाकुर, मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान, महामंत्री हरीश शर्मा, राजेश गौतम, सुरेश बजाज, नगर परिषद के अध्यक्ष दीप बजाज, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा, सुरेश सोनी, राकेश पठानिया, शहरी इकाई के अध्यक्ष कमलेश कुमार, महामंत्री संदीप भारद्वाज, वेद प्रकाश, पूर्व सैनिक, अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
