धार्मिक स्थल पर बहसबाजी

दुलैहड़ (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के एक विख्यात धार्मिक स्थल पर बीती रात गांव के लोगों तथा इंचार्ज के बीच बहसबाजी हो गई। धार्मिक स्थल के हिसाब-किताब को लेकर यह घटना हुई। काफी देर तक संस्थान के इंचार्ज, उनके सहयोगियों और ग्रामीणों के बीच गहमागहमी का माहौल रहा। माहौल तनावपूर्ण होता देख किसी ने पुलिस को भी सूचित किया। हरोली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की तथा मसले को आपस मिल बैठकर सुलझाने की हिदायत दी। पुलिस ने यह भी कहा कि धार्मिक स्थल पर इस तरह की बहसबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पुलिस की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्ष शांत हो गए।
बताया जा रहा है कि तहसीलदार के पास भी धार्मिक स्थल का मसला पेंडिंग है। उस मसले को लेकर भी बहसबाजी चल रही थी। इसके अलावा हिसाब-किताब को लेकर तो दोनों पक्षों में नौबत हाथापाई तक पहुंच गई थी। सूचना पर पुलिस ने ऐन मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। दोनों पक्षों को शांति से मिल बैठकर मामला सुलझाने को कहा है। डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि सूचना पर पुलिस की टीम भेजी गई थी।

Related posts