
कुल्लू: पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त पर थे। पुलिस टीम आनी के समीप पंचायत समिति के गैस्ट हाऊस के पास पहुंची तो उसी दौरान एक व्यक्ति सामने से आया जो पुलिस को देखकर घबरा गया तथा भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस ने उक्त व्यक्ति को दबोच लिया।
पुलिस ने जब शक के आधार पर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 1 किलो 700 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी कुल्लू पदम चंद ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मोहर सिंह निवासी बुच्छैर जांओ आनी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
