धक्का देकर चलाई जा रही है बस

लोहाघाट। यदि आप रोडवेज की बस में यात्रा कर रहे हैं, तो यह बस कभी भी दगा दे सकती है। रोडवेज द्वारा मुख्य राजमार्ग में कई ऐसी पुरानी बसें संचालित की जा रही हैं, जो थोड़ी सी चढ़ाई में ही हांफने लगती हैं। लोहाघाट के भीड़भाड़ वाले स्टेशन बाजार में ही बुधवार को बस ने जवाब दे दिया। इस कारण कुछ देर आवाजाही भी बाधित रही। बाद में लोगों द्वारा बस में धक्का देकर उसे आगे बढ़ाने का प्रयास किया, जिसमें वे असफल रहे। इसी बीच एक जेसीबी चालक ने मेहरबानी कर बस में धक्का लगाकर उसे गति दी। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी की वजह से ये नौबत आई।

Related posts