दौलतपुर में एटीएम से उड़ाए 70 हजार

दौलतपुर चौक / अंब(ऊना)। संतोषगढ़ में एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाले तीन आरोपी युवकों के कारनामों की परतें खुलने लगी हैं। आरोपियों ने माह महीने में दौलतपुर चौक में भी एक महिला से ठगी कर 70 हजार की वारदात को अंजाम दिया था। बुधवार को ठगी का शिकार हुई महिला ने समाचार पत्रों में छपी फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान की ओर दो युवकों के खिलाफ गगरेट थाने में मामला दर्ज करवाया।
सुंकाली निवासी विजय जसवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बैंक खाता दौलतपुर चौक की स्टेट बैंक पटियाला ब्रांच में है। मार्च 2014 में दौलतपुर चौक में जब वह पैसे निकलवाने गई थी तो उस समय आरोपी युवकों ने ठगी करते हुए उसका एटीएम कार्ड बदल लिया था। इसके बाद महिला को 25 मार्च 2014 को उसके मोबाइल पर गोंदपुर बनेहड़ा के एटीएम से उसके खाते में से 30 हजार रुपये निकलवाने का एसएमएस मिला। फिर 26 मार्च 2014 को सहारनपुर में उसके खाते से 40 हजार रुपये निकलवाने का एसएमएस मिला। इसके तुरंत बाद महिला ने अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक करवा दिया था। डीएसपी अंब सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 420, 380 का केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts