
चिंतपूर्णी (ऊना)। स्थानीय मुख्य बाजार में ट्रैक्टर-कार में मामूली सी टक्कर होने के बाद दो चालकों में बीच जमकर लात-घूंसे चले। चालकों को आपस में उलझता देख बाजार में लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को अलग-अगल कर थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर दोपहर अचानक एक ट्रैक्टर की कार से टक्कर हो गई, जिससे कार की हेडलाइट टूट गई। इसी दौरान गुस्साए कार चालक ने ट्रैक्टर चालक पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। मामले को गरमाता देख स्थानीय लोगों ने मौके पर पुलिस को बुला लिया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले गई। कार चालक पंजाब राज्य के बताए जा रहे है। उधर एएसआई चमन लाल ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
