दो लोगों की आकस्मिक मौत

टौणीदेवी (हमीरपुर)। कराह व सिसवां गांवों में दो लोगों की आकस्मिक मौत हो गई जिससे दोनों गांवों में मातम का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सिसवां गांव का जसवंत सिंह बुधवार सुबह घर से किसी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहा था। इस दौरान हमीरपुर बस स्टैंड पर उतरते ही ह्दय गति रुकने का उसका देहांत हो गया। बुधवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसके निधन पर पंचायत समिति अध्यक्ष अनीता चौहान, पंचायत प्रधान लीला देवी, उपप्रधान सतपाल शर्मा, राकेश चौहान सहित अन्य ने शोक जताया है तथा प्रशासन से गरीब परिवार की सहायता की मांग की है। वहीं दूसरी ओर कराह (कोट) गांव के एक युवक संजीव कुमार पुत्र बलवीर सिंह की भी अचानक मौत हो गई। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ था तथा इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। संजीव का अंतिम संस्कार वीरवार सुबह किया जाएगा।

Related posts