दो पंचायतों में दस घंटे बिजली गुल

दो पंचायतों में दस घंटे बिजली गुल
बद्दी (सोलन)। बिजली बोर्ड के स्टाफ में आपसी तालमेल की कमी से दो पंचायतों की बिजली 10 घंटे बंद रही। ऐसे में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि स्टाफ में आपसी तालमेल न होने की वजह से रोजाना कट लग रहे हैं। वहीं लोगों की शिकायतों पर एसडीओ ने जेई को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।
बरोटीवाला क्षेत्र की कालू झिंडा, मधाला पंचायतों के कालूझिंडा, मधाला, कोटियां, शेरंा, कलरांवाली, कुल्हाड़ीवाला, जोहड़ापुर और केबांवाला आदि गांव में सुबह दस से लेकर देर सांय साढ़े आठ बजे तक बिजली गुज रही। बिजली न होने से यहां पर लोगों को जहां गर्मी में रहना पड़ा वहीं पेयजल योजना भी बंद रही। इलाके के भाग चंद शर्मा, हरीश कुमार, तारा चंद शर्मा, सुरजीत सिंह, अनिल कुमार, हुकम चंद, फूल चंद गोपालचंद और ज्ञान चंद के अनुसार यह एक दिन की समस्या नहीं है। यहां पर हर रोज बिजली को अघोषित कट लगते हैं। शुक्रवार को बिजली का कट इतना लंबा हो गया कि पूरा दिन ही बिजली गायब रही। यहां के लोगों ने स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन उन्हें जल्द बिजली बहाल होने का आश्वासन देते रहे। जब शाम तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने इसकी शिकायत बोर्ड के एमडी से शिमला मोबाइल फोन से की। जिस पर त्वरित कार्रवाई होते हुए बद्दी के अधिशासी अभियंता को संबंधित क्षेत्र की बिजली को शीघ्र बहाल करने की निर्देश जारी हुए।
एसडीओ ओंकार चौधरी ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के जेई से कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं अधिशासी अभियंता राजीव सूद ने बताया कि दो तीन स्थानों पर लाइन में तकनीकी फाल्ट आ गया था। एक साथ तीन स्थानों पर बिजली गुल होने से इसे रि-स्टोर करने में दिक्कत हुई थी।

Related posts